क्रिकेट

AUS Vs NZ 1st T20 Match: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के पहले टी20 मैच का प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का टेलीकास्ट

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले 3 मैचों की टी्20ई सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इसका पहला मुकाबला 21 फरवरी 2024 को हो रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के पास है। वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

Image

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड लाइव टेलिकास्ट

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी 2024 को हो रहा है। मैच का आयोजन न्यूजीलैंड के वेलिंगटन स्थित स्काई स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच को भारत में आसानी से देखा जा सकता है।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस की वापसी हो गई है। हालांकि इसके बावजूद टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में है। मार्श ने टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में जीत दिलाई थी। वहीं उनकी कप्तानी में टीम द.अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज 3-0 से जीती थी। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन के बिना उतर रही है। विलियमसन अपने तीसरे बच्चे के जन्म के चलते इस सीरीज से बाहर चल रहे हैं।

AUS vs NZ Head to Head in T20i: कौन किसपर भारी?

ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20ई में आमने-सामने के रिकॉर्ड में 10-6 से आगे है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच T20I प्रारूप में 16 बार आमने-सामने की लड़ाई हो चुकी है। दोनों पक्षों के बीच पहली चार मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की, लेकिन कीवी टीम ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है।पिछली बार न्यूजीलैंड ने 2021 में T20I श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की थी, जहां कीवी टीम 3-2 के स्कोर से विजयी हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा? ( AUS vs NZ 1st T20 Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 फरवरी 2024 (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? (AUS vs NZ 1st T20 Match Venue)

मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच पहला टी20 वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक कब शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला? (AUS vs NZ 1st T20 Match IST Timing)

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.40 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 11.10 बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (AUS vs NZ 1st T20 Live Telecast On TV In India)

ऑस्ट्रेलिया और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहले टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (AUS vs NZ T20I Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article