क्रिकेट

MI VS DC Today Match, LIVE Streaming: आज मुबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला , यहां देख सकते हैं DC vs MI लाइव प्रसारण

WPL 2024, MI VS DC LIVE Streaming Match Online Today in Hindi: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier league) के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामन दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होगा। जानिए कब और कहां देख सकते हैं मुबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स लाइव प्रसारण ।

Image

मुबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज।

Photo : Times Now Digital

MI VS DC W LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमिय लीग (WPL 2024) में मंगलवार (05 मार्च 2024) को टॉप-2 टीमों के बीच भिड़ंत होगी। टूर्नामेंट के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) की टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स (DCW) की टीम टेबल में टॉप पर है और टॉप पर बने रहने के लिए पूरी कोशिश करेगी। वहीं, मुंबई इंडियंस (MIW) की टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है और टीम की नजर टेबल में टॉप पर पहुंचे पर होगी। दिल्ली कैपिटल्स (DCW) की टीम मौजूदा सीजन में कुल 4 मैच खेली है, जिसमें से टीम को 3 मैचों में जीत और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 6 अंक और 1.251 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस (MIW) के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 मैचों में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 6 अंक और 0.402 नेट रनरेट के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Mumbai Indians vs Delhi Capitals Women Date)

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला 05 मार्च 2024 यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Mumbai Indians vs Delhi Capitals Women T20 Time)

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Mumbai Indians vs Delhi Capitals Women Venue)

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम(Arun Jaitley Stadium ) में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (WPL 2024, Mumbai Indians vs Delhi Capitals Women Live Telecast Channel)

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Mumbai Indians vs Delhi Capitals Women Live Streaming)

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article