Team India Coach: ये क्या, जिम्बाब्वे दौरे के लिए गंभीर नहीं भारतीय टीम के साथ जा सकते हैं लक्ष्मण

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2024, 08:15 PM IST

Team India Coach: टीम इंडिया के साथ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा। उनकी जगह गौतम गंभीर यह जिम्मेदारी संभालेंगे, लेकिन इस बीच सामने आई एक खबर ने फैंस को दुविधा में डाल दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्बाब्वे दौरे पर गंभीर नहीं साथ जाएंगे लक्ष्मण
  • भारत का जिम्मबाब्वे दौरा
  • गंभीर कब से करेंगे टीम इंडिया के साथ कार्यकाल का आरंभ

Team India Coach: वीवीएस लक्ष्मण और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनका सहयोगी स्टाफ छह जुलाई से शुरू हो रही पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के साथ यात्रा कर सकता है जबकि गौतम गंभीर के कोच के तौर पर अपना कार्यकाल श्रीलंका दौरे से शुरू करने की उम्मीद है। जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा इस हफ्ते के अंत में होगी जो 22 या 23 जून को हो सकती है। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘टारगेट’ सूची वाले खिलाड़ी इस समय एनसीए में लक्ष्मण की देखरेख में शिविर में हिस्सा ले रहे हैं।

cricket news hindi

वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर (साभार-X)

गंभीर महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच डब्ल्यूवी रमन को पछाड़कर इस समय सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच बनने के प्रबल दावेदार हैं। घोषणा महज औपचारिकता होगी और इसकी घोषणा अगले कुछ दिन में हो सकती है।

End of Feed