जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स में टीम इंडिया के हेड कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण, बल्लेबाजी कोच रिषिकेश कानिटकर और गेंदबाजी कोच सुनील जोशी आगामी जिम्बाब्वे दौरे और जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ में होंगे। बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है। इन इवेंट्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र (COE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, बल्लेबाजी कोच रिषिकेश कानिटकर और गेंदबाजी कोच सुनील जोशी आगामी जिम्बाब्वे दौरे और जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ में होंगे। इंग्लैंड दौरे के बाद सीनियर टीम के सहयोगी स्टाफ को ब्रेक देने के लिये यह फैसला किया गया है।

VVS Laxman

वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच।

भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर 23, 25 और 27 जुलाई को हरारे में तीन टी20 मैच खेलेगी। यह दौरा इंग्लैंड में 19 जुलाई को सीमित ओवरों की सीरीज समाप्त होने के चार दिन बाद ही शुरू होगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई खेलों के दौरान लक्ष्मण और सहयोगी स्टाफ भारतीय टीम के साथ होगा।

End of Feed