Indian Team New Head Coach: राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म, अब इन तीन दिग्गजों के नाम रेस में सबसे आगे

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 21, 2023, 06:46 PM IST

Indian Team New Head Coach: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के समाप्त होते ही टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया। अब उनकी जगह हेड कोच बनने के लिए तीन भारतीय दिग्गजों का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Indian Team New Head Coach: भारतीय पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय खिलाड़ियों का वनडे वर्ल्ड कप में शानदार सफर रहा। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। हालांकि, टीम इंडिया को इस मुकाबले में वर्ल्ड कप की सबसे से मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी। इसी हार के साथ राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब नए कोच की तलाश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें भारत के तीन दिग्गजों का नाम सबसे आगे चल रहा है। बता दें कि राहुल द्रविड़ 2021 में मुख्य कोच के रूप में टीम इंडिया के साथ जुड़े थे। उन्हें बीसीसीआई ने दो साल का अनुबंध दिया गया था। द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान भारत आईसीसी ट्रॉफी जीतने में असफल रहा।

Rahul

राहुल द्रविड़। (फोटो- BCCI Twitter)

सहवाग सहित इनका नाम सबसे आगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के नए हेड कोच के लिए तीन भारतीय दिग्गजों का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसमें भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण का नाम रेस में है। हालांकि, राहुल द्रविड़ के भविष्य पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को कोचिंग नहीं देंगे। वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच का पद संभालेंगे।

End of Feed