क्रिकेट

Indian Team New Head Coach: राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म, अब इन तीन दिग्गजों के नाम रेस में सबसे आगे

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 21, 2023, 06:46 PM IST

Indian Team New Head Coach: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के समाप्त होते ही टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया। अब उनकी जगह हेड कोच बनने के लिए तीन भारतीय दिग्गजों का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Image

राहुल द्रविड़। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Indian Team New Head Coach: भारतीय पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय खिलाड़ियों का वनडे वर्ल्ड कप में शानदार सफर रहा। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। हालांकि, टीम इंडिया को इस मुकाबले में वर्ल्ड कप की सबसे से मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी। इसी हार के साथ राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब नए कोच की तलाश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें भारत के तीन दिग्गजों का नाम सबसे आगे चल रहा है। बता दें कि राहुल द्रविड़ 2021 में मुख्य कोच के रूप में टीम इंडिया के साथ जुड़े थे। उन्हें बीसीसीआई ने दो साल का अनुबंध दिया गया था। द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान भारत आईसीसी ट्रॉफी जीतने में असफल रहा।

सहवाग सहित इनका नाम सबसे आगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के नए हेड कोच के लिए तीन भारतीय दिग्गजों का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसमें भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण का नाम रेस में है। हालांकि, राहुल द्रविड़ के भविष्य पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को कोचिंग नहीं देंगे। वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच का पद संभालेंगे।

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण के पास कोचिंग का अच्छा खास अनुभव है। उन्होंने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत 2013 में की थी। उस दौरान वे सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर के रूप में शामिल हुए थे। इसके बाद 2021 में बीसीसीआई में शामिल हुए। वे अभी एनसीए के डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

अनिल कुंबले

भारत के पूर्व क्रिकेट अनिल कुंबले एक बार फिर टीम इंडिया के हेड कोच बन सकते हैं। इससे पहले उनका कार्यकाल काफी शानदार रहा था। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम लंबे घरेलू सीजन के दौरान ककेवल एक टेस्ट मैच हारी थी। कुंबले की कोचिंग में भारत ने 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी।

वीरेंद्र सहवाग

तूफानी पारी के लिए जाने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी हेड कोच बनने की रेस में हैं। वे वर्तमान में किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी से नहीं जुड़े हैं। वे दक्षिण अफ्रीका सीरीज से ही बीसीसीआई से जुड़ सकते हैं। बता दें कि सहवाग संन्यास लेने के ठीक दो बाद टीम इंडिया को कोचिंग देना चाहते थे। उन्होंने 2017 में अप्लाई भी किया था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article