IND vs AUS: कोहली-जेम्पा से लेकर रोहित-हेजलवुड तक, फाइनल में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 18, 2023, 02:58 PM IST

India vs Australia player battles: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक दूसरे से भिड़ेगी तो जंग देखने लायक होने वाली है। इस मैच में कई खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है जो कि मैच को और रोमांचक बनाने वाली है।

अहमदाबाद: विश्व कप 2023 की दो सर्वश्रेष्ठ टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया जब रविवार को फाइनल में आमने सामने होंगी तो दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच कुछ कड़ी व्यक्तिगत जंग भी देखने को मिलेगी।भारत टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो हार के साथ शुरुआत करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

IND vs AUS Player battles

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

एक टीम के रूप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से बेहतर प्रदर्शन किया है और 12 साल बाद स्वदेश में यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है।दूसरी तरफ जब वैश्विक ट्रॉफी की बात आती है तो ऑस्ट्रेलिया का कोई सानी नहीं है और सात फाइनल में पांच खिताब इसका सबूत हैं।फाइनल रोमांचक होने की उम्मीद है और इसमें कई खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

End of Feed