क्रिकेट

Virat Kohli Happy Birthday: किंग कोहली ऐसे हुए विराट, इन रिकॉर्ड के दम पर करते हैं करोड़ों के दिलों पर राज

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 5, 2023, 09:42 AM IST

virat kohli Happy Birthday: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। किंग कोहली आज यानी 5 नवंबर को 35 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर देखें 35 बड़े रिकॉर्ड और अचीवमेंट...

Image

विराट कोहली। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

virat kohli Happy Birthday, Kohli Records and Achivments: विराट कोहली... शायद ही कोई इस नाम से अनजान होगा। वे हर उम्र के लोगों के दिलों पर राज करते हैं। करें भी क्यों ना, क्योंकि वे युवा भारत की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वो स्टाइल आइकन भी हैं, ट्रेंड सेटर भी। वो मैदान पर जोश में चींखते-चिल्लाते भी हैं और उतनी ही शिद्दत से प्यार का इजहार भी करते हैं। लेकिन वो अपने बल्ले के हुनर के दम पर करोंड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

आज का दिन सिर्फ कोहली के लिए नहीं, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी स्पेशल दिन है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज आज यानी 5 नवंबर को 35 साल के हो गए हैं। किंग कोहली ने 2008 में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। जैसे-जैसे वे आगे बढ़ते गए, उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज होते गए। आज उनके जन्मदिन पर पढ़ें 35 बड़े रिकॉर्ड और अचीवमेंट।

किंग कोहली का विराट रिकॉर्ड (Virat Kohli Records and Achivments)

1. विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को क्रिकेट जगत में कदम रखा था। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था।

2. विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे टॉप स्कोरर है। वे 26,209 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं।

3. कोहली अपने करियर में अभी तक 514 मैच खेल चुके हैं। वे सबसे ज्यादा 288 वनडे मैच खेले हैं।

4. कोहली ने 288 वनडे मैच में कुल 13525 रन बनाए हैं, जबकि 111 टेस्ट मैच में 8676 रन और 115 टी20 मैच में 4008 रन बना चुके हैं।

5. विराट कोहली ने टेस्ट मैच में बतौर कप्तान छह दोहरे शतक जड़े हैं। उन्होंने दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया।

6. विराट कोहली के नाम टेस्ट में बतौर कप्तान 9 बार 150 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है।

7. विराट कोहली वेस्टंडीज और श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं।

8. विराट कोहली टी20 में 10000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

9. विराट कोहली (2017, 2018) लगातार दो साल सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेट हैं। इससे पहले यह कारनामा रिकी पोंटिंग (2006, 2007) ने किया था।

10. विराट कोहली इतिहास में दो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे।

11. विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में ब्रेन लारा और एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है।

12. कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 26,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनाम 577 पारियों में किया था।

13.विराट कोहली के नाम किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2008 से 2023 के बीच वनडे में कुल 10 शतक जमाए हैं।

14. विराट कोहली के नाम सबसे तेज 13000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 278 पारियों में यह रिकॉर्ड पूरा किया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।

15. विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने कुल 8 बार यह कारनामा किया है। इस मामले में भी उन्होंने सचिन तेंदुनलकर (7) का रिकॉर्ड तोड़ा था।

16. विराट कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10,000, 11,000, 12,000 और 13,000 रन बनाने वाले एक मात्र खिलाड़ी भी हैं।

17. विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में कुल 78 शतक जमा चुके हैं, जबकि 136 अर्धशतक उनके नाम है।

18. विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में कुल 34 बार डक आउट (शून्य पर आउट) हो चुके हैं।

19. विराट कोहली वनडे, टी20 और टेस्ट में कुल 2588 चौके जड़ चुके हैं, जबकि 289 छक्के लगा चुके हैं।

20. विराट कोहली अपने करियर में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार इंग्लैंड के खिलाफ डक आउट हुए हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 11 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

21. विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में कुल 8 कप्तानों के अंदर खेल चुके हैं। सबसे ज्यादा मैच वे एमएस धोनी की कप्तानी में खेले हैं।

22. विराट कोहली 2013 से 2022 तक अपनी कप्तानी में कुल 213 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12,883 रन बनाए हैं।

23. विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में कुल 41 शतक और 58 अर्धशतक जमाए हैं।

24. विराट कोहली का डे मैच में जमकर बल्ला चला है। वे 200 डे मैच में कुल 11,751 रन बनाए हैं। जबकि 236 डे-नाइट मैच में 11,492 रन बनाए हैं। इसके अलावा 78 नाइट मैच में वे सिर्फ 2966 रन बनाए हैं।

25. विराट कोहली ने अपने करियर में कुल 308 मैच जीते हैं, जबकि 166 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 7 मैच टाई, 21 मैच ड्रॉ और 12 मैचों के परिणाम नहीं निकल सके।

26. विराट कोहली एक नंबर से लेकर 7 नंबर तक बल्लेबाजी कर चुके हैं। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने हुए सबसे ज्यादा 14,548 रन बनाए हैं, जबकि 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने हुए सिर्फ 49 रन बनाए हैं।

27. विराट कोहली का मेजर इवेंट में भी जमकर बल्ला चलता है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 2063 रन बनाए हैं, जबकि सबसे कम रन पुरुष टी20 एशिया कप में 429 रन बनाए हैं।

28. विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई रिकॉर्ड हैं। कोहली आईपीएल में 6000 रन तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

29. विराट कोहली आईपीएल के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 237 मैचों में 130.02 की स्ट्राइक रेट और 37.25 की औसत से कुल 7263 रन बनाए हैं।

30. विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा चौका जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। वे 643 चौके जड़ चुके हैं। उनसे आगे शिखर धवन (750) और डेविड वॉर्नर (646) हैं।

31. विराट कोहली को 2012 और 2017 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिल चुका है।

32. विराट कोहली को 2017 में आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर और 2012, 2014, 2016 और 2017 में आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिल चुका है।

33. विराट कोहली को 2013 को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था।

34. विराट कोहली को 2017 में पद्म श्री भी मिल चुका है।

35. विराट कोहली को 2018 में राजीव गांधी खेल रत्न का अवॉर्ड दिया गया था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article