ईडेन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप के 37वें मैच के दौरान बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली बेहद अलग अंदाज में नजर आए। साउथ अफ्रीका की टीम जब 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 रन के स्कोर पर 1 विकेट गंवा चुकी थी, तब विराट का यह अनोखा अंदाज देखने को मिला। इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए। विराट के 101 रन के अलावा श्रेयस अय्यर ने 77 रन की पारी खेली।
विराट कोहली (साभार-स्क्रीनग्रैब आईसीसी)
किंग खान की गानों पर झूमे विराट
विराट ने अपने बर्थडे के मौके पर 121 गेंद पर 10 चौके की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली। जब वह फील्डिंग करने उतरे तो किंग खान का पोज करते नजर आए है और उनके गानों पर झूम कर क्राउड का साथ दिया। विराट कोहली मैच के दौरान एक नहीं कई बार ऐसे हल्के-फुल्के अंदाज में दिखे।
आईसीसी ने शेयर किया वीडियो
आईसीसी ने विराट के इस वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा 'शाहरुख खान को कंपीटशन दे रहे हैं किंग खान। इससे पहले विराट आईपीएल के दौरान किंग कोहली के साथ जवान के टाइटल सांग पर ठुमके लगाए थे।
वर्ल्ड कप में सबसे सफल विराट
वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने 8 मैच में 545 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 4 अर्धशतक और एक शतक लगाया। वर्ल्ड कप 2023 में विराट के पास अब भी 3 मौके हैं और वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
