Virat-Vamika Latest Photo: विराट ने बेटी वामिका के साथ शेयर की खूबसूरत व सबसे ताजा तस्वीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2023, 08:36 PM IST

Virat-Vamika Latest Photo: लखनऊ से नजदीकि मुकाबला हारने के कुछ घंटों बाद विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका के साथ एक क्यूट सी तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर मेंं विराट और वामिका स्वीमिंग पूल के किनारे बैठे नजर आ रहे हैं।

Virat-Vamika Latest Photo: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने घर पर हार झेलने के 24 घंटे के भीतर विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में विराट क्यूट सी वामिका के साथ स्वीमिंग पूल के किनारे बैठे हैं। हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी विराट और वामिक की तस्वीर सामने से नहीं ली गई है।

virat with vamika

विराट कोहली के साथ बेटी वामिका

कोहली की जबसे शादी हुई है वह अपने हर इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनकी लाइफ में उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान है। विराट जब अपने क्रिकेट के सबसे खराब दौर से गुजर रहे थे, उसके बारे में भी उन्होंने जिक्र किया था कि अनुष्का ने इस दौरान उनका कितना साथ दिया।

End of Feed