Virat-Vamika Latest Photo: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने घर पर हार झेलने के 24 घंटे के भीतर विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में विराट क्यूट सी वामिका के साथ स्वीमिंग पूल के किनारे बैठे हैं। हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी विराट और वामिक की तस्वीर सामने से नहीं ली गई है।
कोहली की जबसे शादी हुई है वह अपने हर इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनकी लाइफ में उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान है। विराट जब अपने क्रिकेट के सबसे खराब दौर से गुजर रहे थे, उसके बारे में भी उन्होंने जिक्र किया था कि अनुष्का ने इस दौरान उनका कितना साथ दिया।
हाल ही में विराट ने वामिका के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी बेटी को बाहों में लिए हुए थे। एक बार फिर जब विराट की टीम आईपीएल 2023 में बैक टू बैक हार झेल चुकी है तो उन्होंने खुद को कूल रखने का यह अनोखा तरीका अपनाया है।
लगातार दो मुकाबले गंवा चुका आरसीबी
आईपीएल 2023 की बात करें तो आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत की थी। उस मुकाबले को आरसीबी ने 8 विकेट से अपने नाम किया था, लेकिन उसके बाद पहले कोलकाता के हाथों 81 रन से और फिर लखनऊ के खिलाफ 1 रन से रोमांचक हार झेलनी पड़ी।
शानदार फॉर्म में हैं विराट
विराट कोहली आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में हैं। 3 मैच में वो अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 गेंद पर 82 और लखनऊ के खिलाफ 44 गेंद पर 61 रन की पारी खेली।
