GT vs RCB: आईपीएल फाइनल में कैसा रहा हैं विराट का प्रदर्शन, फैंस को चौंकाएंगे आंकड़े

IPL Final 2026: आईपीएल 2026 का फाइनल आरसीबी और जीटी के बीच खेला जाएगा। आरसीबी को विराट से अच्छी पारी की दरकार होगी। लेकिन आईपीएल फाइनल के उनके आंकड़े डरावने हैं।

IPL Final 2026: आईपीएल 2026 के फाइनल में किंग्स बनाम प्रिंस के बीच की टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ गुजरात टाइटंस की टीम है तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार एंड कंपनी है जो क्वालीफायर-1 में गुजरात को हराकर यहां पहुंची है, लेकिन आईपीएल का ताज किसके सिर सजेगा यह प्रिंस और किंग ही तय करेंगे। विराट कोहली और शुभमन गिल दोनों इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं, गिल नंबर दो पर हैं तो विराट ऑरेंज कैप की लिस्ट में छठे पोजीशन पर हैं।

Virat Kohli

विराट कोहली (साभार-X)

फाइनल में विराट के आंकड़े डरावने

आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि फाइनल में विराट का बल्ला अब तक खामोश रहा है। यही आरसीबी और उसके फैंस के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात है। अब तक विराट कोहली चार आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं और अब तक केवल एक अर्धशतक ही उनके बल्ले से आया है। 4 मैच में विराट ने 34.75 की औसत और 126.36 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 54 रन रहा है। साल 2016 में विराट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह पारी खेली थी।

End of Feed