क्रिकेट

मेरी मदद की थी..: दिनेश कार्तिक के बारे में पहली बार खुलकर बोले विराट कोहली, कई राज खोले

Virat Kohli Opens Up On Dinesh Karthik: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने संभवतः अपना आखिरी क्रिकेट मैच खेल लिया है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच के बाद नम आंखें और टीम से मिला गार्ड ऑफ ऑनर इस बात का संकेत था कि 17 साल लंबा करियर अब समाप्त हो गया है। वहीं अब विराट कोहली ने दिनेश कार्तिक को लेकर कुछ खास बातें बताई हैं।

Image

दिनेश कार्तिक और विराट कोहली (Instagram/RCB)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश कार्तिक और विराट कोहली का रिश्ता
  • पहली बार कार्तिक के बारे में खुलकर बोले विराट
  • 17 साल लंबे क्रिकेट करियर को विराम दे चुके हैं कार्तिक!

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ की और कहा कि 38 वर्षीय कार्तिक के पास अद्भुत प्रतिभा है और वो एक शानदार बल्लेबाज हैं जिसको आप देखना पसंद करते हैं। कार्तिक ने क्रिकेट के मैदान पर अपना आखिरी बार आईपीएल 2024 के आरसीबी-राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच में खेलते नजर आए।

आरसीबी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में, कोहली ने खुलासा किया कि चैंपियंस ट्रॉफी 2009 के दौरान जब कार्तिक पहली बार उनसे मिला तो उन्हें यह विकेटकीपर-बल्लेबाज बहुत मनोरंजक लगा। "पहली बार जब मैं डीके से मिला, तो मुझे याद है कि वो दक्षिण अफ्रीका में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी 2009 थी, अगर मैं गलत नहीं हूं तो। ये पहली बार था जब मैंने दिनेश के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया और मुझे वह बहुत मनोरंजक लगा, वो अतिसक्रिय, भ्रमित व्यक्ति कहें, जो ज्यादातर समय हर जगह घूमता रहा था, कभी नहीं रुका, ये दिनेश के बारे में मेरी पहली धारणा थी।"

हालांकि कार्तिक ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आईपीएल से संन्यास की घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान व्यापक संकेत दिए कि मौजूदा सीजन उनकी फ्रेंचाइजी के लिए उनका आखिरी सीजन होगा। राजस्थान के खिलाफ आरसीबी की हार के बाद जब वो ड्रेसिंग रूम की ओर वापस चले गए, तो कार्तिक को आरसीबी के खिलाड़ियों से गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला और कार्तिक काफी भावुक भी नजर आ रहे थे।

मेरी मदद की थी

विराट कोहली ने कहा कि अब कार्तिक पहले की तुलना में अधिक 'समझदार और शांत' हो गए हैं। उन्होंने कहा, "गजब की प्रतिभा, देखने में शानदार बल्लेबाज और मेरी पहली छाप और आज की छाप में कोई अंतर नहीं है। बस वह समझदार हो गया है और काफी शांत हो गया है।" कोहली ने यह भी खुलासा किया कि जब वो आत्मविश्वास के लिए संघर्ष कर रहे थे तो कार्तिक ने उनकी मदद की थी।

"मैदान के बाहर, मैंने उनके साथ कुछ बहुत अच्छी और दिलचस्प बातचीत की है। वह एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं, और सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि कई चीजों के बारे में बहुत अच्छा ज्ञान रखते हैं। मैंने उनके साथ अपनी बातचीत का पूरा आनंद लिया है। उस चरण में भी 2022 में जब मेरे पास कोई अच्छा आईपीएल सीजन नहीं था, मैं वास्तव में आत्मविश्वास के लिए संघर्ष कर रहा था, उन्होंने मुझे कई बार बैठाया और मुझे बहुत ईमानदारी से स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने चीजों को कैसे देखा और शायद मैं खुद उन्हें नहीं देख पा रहा था।"

अपने 17 साल से अधिक के शानदार करियर में, कार्तिक ने आईपीएल में छह फ्रेंचाइजी के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ उद्घाटन सत्र में डेब्यू किया। उन्होंने 2011 में पंजाब का रुख किया और उसके बाद मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले। उन्होंने आईपीएल 2024 में 15 मैचों में 36.22 की औसत और 187.36 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article