IPL 2024: आरसीबी के कैंप से जुड़े विराट कोहली, मैदान पर जमकर बहाया पसीना

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 18, 2024, 05:47 PM IST

Virat Kohli joins RCB Camp: चेज मास्टर विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की तैयारी के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कैंप से जुड़ गए हैं। उन्होंने सोमवार को कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ जमकर प्रेक्टिस की और मैदान पर पसीन बहाया।

Virat Kohli joins RCB Camp: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 22 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।कोहली अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण देश से बाहर थे। वह रविवार को ही भारत पहुंचे थे।

Virat Kohli RCB (1)

विराट कोहली (फोटो- RCB)

भारत और आरसीबी के पूर्व कप्तान को चिन्नास्वामी स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए देखा गया। टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।आरसीबी ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। उसका पहला मैच शुक्रवार को चेन्नई में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा।

End of Feed