चेन्नई सुपर किंग्स के ये हैं पांच धाकड़ बल्लेबाज
1. एमएस धोनी

एमएस धोनी। (फोटो- IPL/BCCI)
!
आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अपनी टीम को कई बार जीत दिला चुके हैं। वे 2008 से अभी तक 250 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। वे टॉप-10 टॉप स्कोरर की लिस्ट में भी शामिल हैं। हालांकि, उनके बल्ले से आईपीएल में अभी तक एक भी शतक नहीं निकला है, लेकिन 24 अर्धशतक जमा चुके हैं।
2 रुतुराज गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़। (फोटो- IPL/BCCI)
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा स्टार रुतुराज गायकवाड़ का पिछले सीजन यानी आईपीएल के 16वें सीजन में जमकर बल्ला चला था। उन्होंने अपनी टीम के लिए हमेशान शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 2020 से अभी तक कुल 52 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 135.52 की स्ट्राइक रेट से 1797 रन बनाए हैं। वे एक शतक जमाने में भी सफल रहे हैं, जबकि उनके बल्ले से 14 अर्धशतक भी निकले हैं। टीम मैनेजमेंट को इस बार भी उनसे शानदार पारी की उम्मीद रहेगी।
इंटरनेशनल क्रिकेट पर धमाकेदार पारी खेल चुके अजिंक्य रहाणे का भी बल्ला पिछले सीजन में जमकर चला था। उन्होंने अपनी टीम के लिए जरूरत के समय रन बनाए थे और जीत भी दिलाई थी। उन्होंने 2008 से अभी तक 172 मैच खेले हैं , जिसमें उन्होंने 123.42 की स्ट्राइक रेट से 4400 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 30 अर्धशतक भी निकले हैं।
4. डेवोन कॉन्वे

डेवोन कॉन्वे। (फोटो- IPL/BCCI)
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के भरोसेमंद बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ज्यादा आईपीएल मैच नहीं खेले हैं, लेकिन जब भी उनको खेलने का मौका मिला है तो टीम के लिए रन बनाए हैं। पिछले सीजन में कॉन्वे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। वे इस साल शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकते हैं। उन्होंने 2022 से अभी तक कुल 23 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 141.28 की स्ट्राइक रेट से 924 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 9 अर्धशतक है।
5. समीर रिजवी

चेन्नई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन।
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा बल्लेबाज समीर रिजवी को अपने साथ जोड़ा। समीर ने घरेलू मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनको आईपीएल में डेब्यू करने का मौका भी मिल जाएगा। अब देखना होगा कि वे टीम के लिए किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं।
