विराट कोहली बेहतरीन लय में नजर आए, टीम इंडिया ने पर्थ में शुरू की टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:53 PM IST

India cricket team nets session: भारतीय क्रिकेट टीम ने पर्थ में आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व कप्‍तान विराट कोहली नेट सेशन में बहुत अच्‍छी लय में नजर आए। विराट कोहली से टीम इंडिया को आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप में काफी उम्‍मीदें हैं। कोहली टी20 वर्ल्‍ड कप में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारी शुरू की
  • भारतीय टीम ने पर्थ में नेट्स सेशन किया
  • रोहित शर्मा पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत की कप्‍तानी करेंगे

पर्थ: भारतीय टीम ने पर्थ पहुंचने के एक दिन बाद टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 की तैयारी शुरू की और खिलाड़‍ियों ने पहले नेट सेशन में हिस्‍सा लिया। भारतीय टीम ने शनिवार को जमकर पसीना बहाया और एक और सत्र में हिस्‍सा लिया। सभी खिलाड़ी नेट्स पर उपस्थित थे और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वाका में ट्रेनिंग पर निगरानी रखी। भारतीय टीम के नेट्स सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां विराट कोहली पूरी लय में बल्‍लेबाजी करते हुए नजर आए। कोहली के बगल में ही केएल राहुल भी नेट्स पर बल्‍लेबाजी करते हुए दिखे।

विराट कोहली

विराट कोहली

पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने टी20 में फॉर्म हासिल कर लिया है और आगामी वर्ल्‍ड कप में उन्‍हें इसे जारी रखने की उम्‍मीद है। कोहली टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत के दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। भारतीय टीम को उनसे टूर्नामेंट में खूब रन बनाने की उम्‍मीद है। आईसीसी इवेंट में विराट कोहली ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैच की 19 पारियों में 847 रन बनाए हैं। केवल रोह‍ित शर्मा ही उनसे आगे हैं।

End of Feed