मुंबई: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का विश्व कप में शानदार फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी जारी रहा। चौथी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में शिरकत कर रहे विराट कोहली पहली बार अर्धशतक पूरा करने में सफल हुए। विराट ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंद में अपना छठा अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने साल 2003 में 673 रन बनाए थे। विराट अब उनसे आगे निकल गए हैं।
विराट कोहली
सेमीफाइनल में जड़ा पचासा
विराट कोहली पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में अर्धशतक जड़ने में सफल हुए हैं। साल 2011, 2015 और 2019 में विराट का सेमीफाइनल में बुरी तरह नाकाम रहे थे। यहां तक कि वो विश्व कप सेमीफाइनल की पिछली तीन पारियों एक चौका भी नहीं जड़ सके थे। लेकिन विराट इस बार विराट ने उन सभी बाधाओं को पार करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है।खबर लिखे जाने तक विराट 68 गेंद में 57 रन बनाकर खेल रहे थे।
विश्व कप में पूरे किए 600 रन
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान अपने विश्व कप 2023 में 600 रन भी पूरे कर लिए। विराट ने 10वें मैच की 10वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल कर ली। वो विश्व कप के एक संस्करण में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर साल 2003 में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे उन्होंने 673 रन बनाए थे। ।इसके बाद मैथ्यू हेडेन, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, शाकिब अल हसन इस मुकाम पर पहुंचे थे।विराट कोहली ने सचिन के 20 साल पुराने इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है। सचिन के नाम खबर लिखे जाने तक 691* रन हो गए हैं।
