IND vs BAN: प्रेक्टिस सेशन में कोहली ने जड़ा विशाल छक्का, चेपॉक स्टेडियम की दीवार में हो गया छेद

Virat Kohli Six breaks Chepauk Wall: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शानदार तैयारी कर रहे हैं। कोहली फिलहाल बाकि टीम के साथ चेन्नई में हैं जहां पर वे शानदार प्रेक्टिस कर रहे हैं। कोहली ने चेपॉक में एक छक्का भी जड़ा है।

Virat Kohli Six breaks Chepauk Wall: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार, 15 सितंबर को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में दीवार का एक हिस्सा तोड़ दिया। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले टीम के अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते हुए, कोहली का एक शॉट ड्रेसिंग रूम के पास की दीवार से टकराया और उसमें गेंद के आकार का एक बड़ा छेद हो गया।

VIRAT KOHLI CHEPAUK WALL

विराट कोहली (फोटो- PTI/X)

इस घटना की रिपोर्ट ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा ने की, जो चेन्नई में अभ्यास सत्र में मौजूद थे। भारतीय टीम नजमुल शांतो की टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से एक सप्ताह पहले कड़ी मेहनत कर रही है। इसमें कई स्टार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

End of Feed