क्रिकेट

Virat Kohli birthday: संघर्ष के बाद शिखर पर कैसे पहुंचे कोहली ? जानिए यहां

Virat Kohli comeback story: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली रविवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली 2023 में भले ही शानदार फॉर्म में हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वे खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।

Image

विराट कोहली बर्थडे (फोटो- icc twitter)

Virat Kohli comeback story: दुनिया के सबसे महानतम क्रिकेटर्स में शुमार विराट कोहली रविवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। कोहली इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 300 से भी ज्यादा रन बना लिए हैं। विराट की निरंतरता ही उनकी सफलता की कुंजी है।

कोहली सालों से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। लेकिन एक ऐसा भी दौर था जब चीज़े उनके खिलाफ चल रही थी। वे आसानी से आउट हो रहे थे और लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे थे। इस मुश्किल दौर में उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया और चैंपियन की तरह बाहर निकले। टीम मैनेजमेंट ने भी उनका भरपूर साथ दिया। आईए जानते हैं इस बुरे दौर से कोहली कैसे बाहर आए।

2019: खराब दौर की शुरुआत

विराट कोहली के खराब दौर की शुरुआत 2019 में हुई। वर्ल्ड कप के बाद में लगातर फेल होने लग गए। इस दौरान उन्होंने 44 मैचों में 2455 रन बनाए। हालांकि इसमें से ज्यादातर रन वर्ल्ड कप के पहले आए। कोहली ने 2019 में केवल 7 शतक जड़े।

2020: एक भी शतक नहीं जड़ पाए विराट

विराट कोहली का सबसे बुरा दौर 2020 में आया था। इस साल वे 22 मैचों में केवल 842 रन बना पाए।उनका एवरेज केवल 36 का रह गया। शतकों की झड़ी लगाने वाले विराट इस साल एक भी सेंचुरी नहीं जड़ पाएं।

2021: खराब दौर जारी

2021 में भी विराट कोहली का खराब दौर जारी रहा। वे 24 मुकाबलों में केवल 964 रन बना पाए। कोहली ने इस दौरान भी एक भी शतक नहीं जड़ा। इस दौरान उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी।

2022: एशिया कप में की वापसी और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा

2022 की शुरुआत किंग कोहली के लिए बेहद खराब रही। वे कुछ कमाल नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी। हालांकि एशिया कप में विराट ने दमदार वापसी की। उन्होंने तीन साल बाद अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा। इसके बाद वे नहीं रुके। विराट का ये टी20 अंतर्राष्ट्रीय में पहला शतक था और ये बेहद खास था। इसके बाद कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में कई शानदार पारियां खेली। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन बनाए और भारत को मैच जिताया। ये उनके करियर की सबसे शानदार पारियों में से एक है।

2023 में बेहतरीन लय में विराट

विराट कोहली के लिए 2023 का साल बेहद खास रहा है। उन्होंने 30 मैचों में ही 1611 रन बना लिए हैं। कोहली अब तक 6 शतक भी जड़ चुके हैं। उनका एवरेज 61.96 का है। कोहली ने वर्ल्ड कप में भी 300 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वे वनडे में 49 शतक के महारिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article