IPL 2024 Orange Cap Winner: विराट ने दूसरी बार जीता ऑरेंज कैप का खिताब, यहां देखें अब तक के विनर्स की लिस्ट

IPL 2024 Orange Cap Winner: आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप का खिताब किंग कोहली के नाम रहा। उन्होंने 154.70 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 741 रन बनाए जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता बनी आईपीएल 2024 का चैंपियन
  • किंग कोहली ने जीता ऑरेंज कैप का खिताब
  • 154.70 की स्ट्राइक रेट से बनाए सर्वाधिक 741 रन

IPL 2024 Orange Cap Winner: कोलकाता की टीम हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2024 की चैंपियन बनी। केकेआर के सामने जीत के लिए 114 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस सीजन आरसीबी की टीम भले ही एलिमिनेटर मुकाबले में हार कर बाहर हो गई। इसके बावजूद सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के ईर्द-गिर्द कोई नहीं भटक पाया। इस तरह आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप विनर का ताज विराट के नाम सजा जिन्होंने 17 साल के आईपीएल इतिहास में दूसरी बार 700 से ज्यादा रन बनाए।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

विराट कोहली (साभार-IPL)

IPL 2024 ऑरेंज कैप विजेता (IPL 2024 Orange Cap Winner)

आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने 15 मैच में 61.75 की औसत और 154.70 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 741 रन बनाए और आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप का ताज अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने 62 चौके और 38 छक्के लगाए। इतना ही नहीं आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में भी वह टॉप पर रहे। कोहली ने इस सीजन सर्वाधिक 5 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा विराट ने इस सीजन अपने आईपीएल करियर का 8वां शतक भी लगाया। ऑरेंज कैप के लिए विराट को 10 लाख रुपये की कैश प्राइज भी दी गई।

End of Feed