क्रिकेट

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 25 हजारी बने विराट कोहली, तोड़ा महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 19, 2023, 01:03 PM IST

Fastest 25000 Runs in International cricket: दिल्ली के लाल विराट कोहली ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन पूरे कर लिए। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बने हैं।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 'दिल्ली के लाल'विराट कोहली ने अपने घरेलू मैदान पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबते तेज 25000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सचिन को 28 पारियों के अंतर से पछाड़ा

विराट को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 549 पारियां खेलनी पड़ीं। इससे पहले सबसे तेजी से 25 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 577 पारियां खेली थीं। विराट ने सचिन को 28 पारियों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। वहीं तीसरे पायदान पर काबिज रिकी पॉन्टिंग को 25 हजारी बनने के लिए 588 पारियां खेलनी पड़ी थीं।

इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर(34,357), कुमार संगकारा(28,016), रिकी पॉन्टिंग(27,453), महेला जयवर्धने(25,957), जैक कैलिस(25,534) ये कारनामा करने में सफल रहे थे। विराट 25 हजारी बनने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने

चौका के साथ पूरे के 25 हजार रन

दिल्ली में जीत के लिए 115 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 39 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद बैटिंग करने उतरे विराट कोहली को 25 हजार रन के आंकड़े को छूने के लिए महज 7 रन की दरकार थी। ऐसे में विराट ने पारी में 9 गेंद का सामना करते हुए नाथन लॉयन की गेंद पर चौका जड़कर इस आंकड़े को पार किया। 492वें मैच की 549वीं पारी में विराट ने 53.64 के औसत से इतने रन बनाए हैं। 50 से ज्यादा के औसत से 25 हजारी बनने वाले विराट दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

ऐसा है तीनों फॉर्मेट में विराट का प्रदर्शन

विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन 492वें मैच की 549वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए पूरे किए। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 271 मैच की 262 पारियों में 57.69 के औसत से 12,809 रन बनाए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय टी20 में उन्होंने 115 मैच की 107 पारियों में 52.73 के औसत से 4008 रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 106 मैच की 180 पारियों में 8185* रन हो गए हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article