क्रिकेट

Happy Diwali 2023: टीम इंडिया पर चढ़ा दिवाली का खुमार, परिवार संग जमकर की मस्ती, देखें वीडियो

Team India celebrates Diwali: देश भर में दिवाली का उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम पर भी इस त्योहार का जादू दिखा। टीम ने शनिवार को अपने परिवार जनों के साथ इसका जमकर आनंद उठाया। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- bcci twitter)

Team India celebrates Diwali: रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ भारत के वनडे विश्व कप के आखिरी लीग मैच से पहले भारतीय क्रिकेटर्स ने दिवाली सेलिब्रेशन में भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने पारंपरिक कपड़े पहने और शानदार फोटो भी शेयर किए।

भारत के बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 'रोशनी का त्योहार' मनाने के लिए 'कुर्ता पजामा' पहने पूरी टीम की एक समूह तस्वीर साझा की। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा कि 'हमारी तरफ से आप सभी को हैप्पी दिवाली।'

अपनी पत्नी संग दिखे रोहित-विराट

दिवाली सेलिब्रेशन में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी अंकिता के साथ पहुंचे इन रोहित ने कुर्ता पहन रखा था वहीं अंकिता ने साड़ी पहनी थी। इसके अलावा भारतीय स्टार विराट कोहली भी हरे कुर्ते में आए और अनुष्का शर्मा ने सलवार सूट पहना। इन दोनों के फोटो हर तरफ वायरल हो रहे हैं। रवींद्र जडेजा भी अपनी पत्नी रिवाबा के साथ नजर आए।

मेजबान भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आठ मैचों में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। भारत वनडे विश्व कप 2023 की तालिका में 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है। उनका नेट रन रेट +2.456 है।भारत ने अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया को हराकर की. इसके बाद 'मेन इन ब्लू' ने अफगानिस्तान, उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को हराया।

भारत की वनडे विश्व कप 2023 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, प्रिसिध कृष्णा, सूर्यकुमार यादव।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article