क्रिकेट

Champions Trophy Final: टीम इंडिया ने नेट्स पर बहाया पसीना, बल्लेबाजों ने इन गेंदबाजों के लिए की स्पेशल तैयारी

विराट कोहली सहित भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों खासकर मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल का फाइनल में सामना करने के लिहाज से नेट्स पर स्पेशल अभ्यास किया। जानिए कैसा रहा टीम इंडिया का नेट्स सेशन?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

दुबई: भारतीय बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल का सामना करने से पहले शुक्रवार को बाएं हाथ और ऑफ स्पिन के खिलाफ अपना कौशल को निखारा। शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा की घरेलू स्पिन चौकड़ी का सामना करने के बाद स्थानीय स्पिनरों का सामना किया।

सेंटनर-ब्रेसवेल की जोड़ी ने चटाए हैं 13 विकेट

पिछले मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर ने कसी गेंदबाजी (10-1-41-1) की थी लेकिन ब्रेसवेल (9-0-56-0) थोड़े महंगे रहे। इन दोनों ने मिलकर अब तक चार मैचों में 13 विकेट लिए हैं। रचिन रविंद्र (6-0-31-1) ने भी बाएं हाथ की स्पिन का अच्छा स्पैल डाला था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (डीआईसीएस) की पिच से स्पिनरों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है, इसलिए भारतीय बल्लेबाज कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

स्पिनर्स के लिए मददगार रहेगी पिच

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि यहां की पिच धीमी गति के गेंदबाजों को मदद देना जारी रख सकती है। उन्होंने कहा,'विकेट निश्चित रूप से थोड़ा बदलते हैं, लेकिन यहां इसकी प्रवृत्ति में बहुत बदलाव नहीं आया है। हमारी बल्लेबाजी वास्तव में अच्छी रही है।' कोटक ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज़ किसी भी दिन किसी भी पिच के अनुकूल ढल सकते हैं। उन्होंने कहा,'हमारे बल्लेबाज किसी भी सतह पर खुद को ढाल सकते हैं। इसलिए यही मुख्य बात है। मुझे लगता है कि हमारे अंदर विकेट के हिसाब से खुद को ढालने की क्षमता है।'

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में किया है ये बेहतर काम

कोटक ने कहा, 'लेकिन इस तरह के विकेट (डीआईसीएस पर), आप स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करते हैं और आप खेल को गहराई तक ले जाने की कोशिश करते हैं। अगर आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं तो खेल को खत्म करने की कोशिश करते हैं या बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है कि हमने यह बहुत अच्छा किया है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article