IND vs SL T20 Series: सनथ जयसूर्या ने कहा, भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम उठाएगी इस बात का फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 24, 2024, 05:50 PM IST

श्रीलंका क्रिकेट टीम के अंतरिम हेड कोच सनथ जयसूर्या ने कहा है कि श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में इस बात का उठाना चाहेगी फायदा?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से शुरू होगी टी20 सीरीज
  • जुबीन भरूचा कर रहे हैं श्रीलंकाई टीम की मदद
  • जयसूर्या ने कहा उठाएंगे विराट और रोहित की गैरमौजूदगी का फायदा


पल्लेकल: श्रीलंका के अंतरिम मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने बुधवार को खुलासा किया कि आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस निदेशक जुबिन भरूचा ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला की तैयारी में उनके बल्लेबाजों की मदद की है और उन्हें उम्मीद है कि टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के संन्यास का फायदा उठाएगी। रोहित, कोहली और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पिछले महीने भारत की विश्व कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले लिया था। श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला 27 जुलाई से यहां शुरू होगी।

Santh Jayasuriya

सनथ जयसूर्या

जुबीन भरूचा कर रहे हैं श्रीलंका की मदद

जयसूर्या ने खुलासा किया कि श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों के लंका प्रीमियर (एलपीएल) लीग से जुड़ा होने के बावजूद भरूचा के साथ छह दिन के शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा,'हमने एलपीएल के तुरंत बाद सत्र शुरू किया। अधिकतर खिलाड़ी एलपीएल में खेल रहे थे इसलिए वे क्रिकेट में व्यस्त थे और हम चाहते थे कि वे अधिक से अधिक क्रिकेट खेलें।'

End of Feed