VHT 2025-26: किशन की पारी पर भारी पड़े देवदत्त पड्डिकल, कर्नाटक ने विशाल टोटल हासिल कर बनाया नया रिकॉर्ड

VHT 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक ने झारखंड के खिलाफ 413 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सभी को चौंका दिया। इस टीम ने बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 15 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा टारगेट हासिल किया।

VHT 2025-26: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को घरेलू क्रिकेट का एक ऐसा मुकाबला खेला गया जिसे दशकों तक याद रखा जाएगा। विजय हजारे ट्रॉफी के एक रोमांचक मैच में कर्नाटक की टीम ने झारखंड के खिलाफ 413 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए पूरी दुनिया को चौंका दिया। कर्नाटक ने यह असंभव सा दिखने वाला कारनामा महज 47.3 ओवरों में कर दिखाया और 15 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है, जिसने खेल प्रेमियों को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए उस ऐतिहासिक 438 वाले मैच की याद दिला दी।

Devdutt PaddikalPTI

देवदत्त पड्डिकल (फोटो -PTI)

ईशान किशन का 'तूफानी' प्रहार: 39 गेंदों में 125 रन

मैच की शुरुआत में झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और स्कोरबोर्ड पर रनों का अंबार लगा दिया। झारखंड की पारी के सबसे बड़े आकर्षण कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने मैदान पर 'तूफान' ला दिया। ईशान ने महज 39 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके जड़े। ईशान के अलावा विराट सिंह ने 88 और कुमार कुशाग्र ने 63 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत झारखंड ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 412 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कर्नाटक के लिए अभिलाश शेट्टी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

End of Feed