Vidarbha vs Maharashtra Semi Final 2: महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में पहुंची विदर्भ, कर्नाटक से होगा मुकाबला

Vidarbha vs Maharashtra Semi Final 2 : विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में विदर्भ ने महाराष्ट्र को हरा दिया। महाराष्ट्र के सामने 381 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन ही बना सकी।

Vidarbha vs Maharashtra Semi Final 2 : विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल विदर्भ के नाम रहा। वडोदरा में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में उसने महाराष्ट्र को 69 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ ने ध्रुव शौरी और यश राठौर की शतकीय पारी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 380 रन बनाए। ध्रुव ने 114 और यश ने 116 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान करुण नायर ने 88 रन की विस्फोटक पारी खेली। 381 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्शिन कुलकर्णी के 90 रन की पारी के अलावा अंकित बावने ने 50 और निखिल नाईक ने 49 रन की पारी खेली। इन बल्लेबाजों की अच्छी पारी के बावजूद महाराष्ट्र की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन ही बना सकी।

Vidarbha vs Maharashtra Semi Final 2 LIVE.

विदर्भ बनाम महाराष्ट्र मैच लाइव अपडेट्स (फाटो साभार-tnn)

18 जनवरी को होगा फाइनल

फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को कर्नाटक और विदर्भ के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक ने हरियाणा को 5 विकेट से पटखनी दी थी।

महाराष्ट्र का स्क्वॉड (Maharashtra Squad:)- रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, अंकित बावने, राहुल त्रिपाठी, अजीम काजी, निखिल नाइक (विकेटकीपर), सत्यजीत बच्चाव, रजनीश गुरबानी, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, प्रशांत सोलंकी, दिव्यांग हिंगणेकर, आरएस हंगरगेकर, हितेश वालुंज . , धनराज शिंदे, ओम भोसले।

End of Feed