वायकॉम 18 ने महिला IPL के मीडिया अधिकार 951 करोड़ रूपये में खरीदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2023, 03:40 PM IST

Viacom 18 bags women's IPL media rights: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऐलान किया है कि वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पीछे छोड़ते हुए महिला इंडियन प्रीमियर लीग (महिला आईपीएल) के मीडिया अधिकार पांच सालों के लिए खरीद लिए हैं। इसके लिए नीलामी मुंबई में आयोजित हुई।

बीसीसीआई ने सोमवार को घोषणा की कि वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार पांच साल के लिये 951 करोड़ रूपये में खरीदे हैं। टी20 लीग के लिये नीलामी मुंबई में सोमवार को क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय पर आयोजित की गई।

Women's IPL: Viacom18 bags media rights

वायकॉम18 ने महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार खरीदे

वैश्विक अधिकार तीन श्रेणी के हैं जिनमें टीवी, डिजिटल और मिश्रित अधिकार शामिल है । पुरूष आईपीएल में तीनों अधिकार अलग-अलग बेचे गए। बीसीसीआई सचिव जय शाह के अनुसार अगले पांच साल में प्रति मैच सात करोड़ 90 हजार रूपये फीस होगी।

End of Feed