वेंकटेश प्रसाद ने टी20 वर्ल्ड कप में इन दो खिलाड़ियों टीम इंडिया में शामिल करने की मांग की

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2024, 10:00 PM IST

T20 World Cup Team India Squad: टी20 वर्ल्ड कप जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है ऐसे में हर कोई टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह बनाना चाहता है। ऐसे में वेंकटेश प्रसाद ने भी दो नाम सुझाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए टीम इंडिया
  • वेंकटेश प्रसाद ने सुझाया दो नाम
  • 1 जून से शुरू होगा टी20 वर्ल्ज कप

T20 World Cup Team India Squad: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए सोमवार को शिवम दुबे और रिंकू सिंह को अंतिम एकादश में शामिल करने की वकालत की। दुबे इस आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 160 से अधिक के स्ट्राइक-रेट से रन बनाये हैं। वेस्टइंडीज में स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में दुबे का योगदान अमूल्य साबित हो सकता है।

Venkatesh Prasad

वेंकटेश प्रसाद (साभार-IPL)

उनके साथ ही बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू ने अमेरिका और कैरेबियाई देशों में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए मजबूत दावा पेश किया है।

End of Feed