'अब मैं दूध नहीं पीता,' वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपनी ताकत का राज, अगले सीजन के लिए किया यह वादा

आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अवार्ड की झड़ी लगा दी। 19वें सीजन में जैसे उन्होंने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए। वैसे ही आईपीएल समाप्त होने के बाद अवार्ड की झड़ी लगा दी। वैभव ने कुल पांच खिताब जीते। अपने धांसू प्रदर्शन पर वैभव ने मजाक में कहा कि वह अब दूध नहीं पीते।

आईपीएल 2026 में एक शख्स जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा कि वह हैं वैभव सूर्यवंशी। 19वें सीजन में उन्होंने 776 रन बनाए। साथ ही इस पूरे सीजन 72 छक्के लगाए। इसके अलावा वैभव ने 237.30 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों में खौफ पैदा कर दिया। वैभव ने अपने प्रदर्शन से कुल पांच अवार्ड जीते। मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा कि वह ताकतवर होने के लिए अब दूध नहीं पीते हैं।

vaibhav Award

वैभव सूर्यवंशी ने जीते पांच अवार्ड। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 15 साल के आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में नया इतिहास रचा। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्हें ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए। उनके बाद दूसरे पायदान पर शुभमन गिल(732) और तीसरे पर साई सुदर्शन (722) रहे। साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब वैभव ऑरेंज कप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

End of Feed