क्रिकेट

पांव जमीन पर रखके, वैभव ने बताया विराट और जय शाह से मुलाकात पर क्या बात हुई?

वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली और आईसीसी चीफ जय शाह के साथ अपनी मुलाकात पर बात की। सूर्यवंशी आईपीएल फाइनल के दौरान जय शाह और विराट से मिले थे और अब उन्होंने बताया कि विराट ने उनसे क्या कहा था?

Image

विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के साथ बातचीत का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने आईपीएल 2026 और भारत के लिए खेलने के अपने सपने पर विस्तार से बात की है, लेकिन इस बातचीत के दौरान उन्होंने विराट कोहली और आईसीसी चीफ जय शाह से मुलाकात पर भी बात की है। आईपीएल 2026 का फाइनल वैभव ने आईसीसी चीफ जय शाह के साथ बैठकर देखा था। मैच के बाद उन्होंने विराट कोहली से भी मुलकाता की थी। अब उन्होंने बताया कि जय शाह और किंग कोहली से उनकी क्या बात हुई थी।

पांव जमीन पर रखके मेहनत करो

जय शाह से मुलाकात पर वैभव ने कहा कि जब भी वो मिलते हैं मुझसे कहते हैं कि तुम्हें बहुत दूर तक जाना है, फोकस रहना। पैर जमीन पर रखके बस अपने काम पर ध्यान देना है। आईपीएल का फाइनल मुकाबला वैभव और आईसीसी चीफ जय शाह ने एक साथ देखा था। वैभव इस मुकाबले को देखने इसलिए आए थे, क्योंकि उन्हें ऑरेंज कैप सहित 5 अवॉर्ड मिलने थे।

बड़े भाई की तरह मिले विराट

वैभव ने विराट से मुलाकात पर भी बात की। उन्होंने कहा जब वह मुझसे बात कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि मेरा सपना पूरा हो रहा है। जिस तरह से उन्होंने बात किया, लगा ही नहीं कि विराट कोहली हैं। उन्होंने बड़े भाई की तरह मुझे समझाया। उन्होंने बताया कि मैं क्या अच्छा कर रहा हूं। किस चीज पर फोकस करना चाहिए, कहां ध्यान लगाना चाहिए। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दोनों की मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें विराट उन्हें एक बिहार सब पर भारी वाली बात कहते नजर आए थे। इतना ही नहीं विराट ने कहा कि तुम्हें यहां से बहुत ऊपर जाना है।

9 जून को एक्शन में दिखेंगे वैभव

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी 9 जून को एक्शन में दिखेंगे। 9 जून से श्रीलंका में ट्राई सीरीज शुरू होने जा रहा है, जिसमें वैभव इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं। पहला मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article