थोड़े संस्कारी हैं पर जब तक हाथ में ना हो बल्ला- आईपीएल 2026 में RCB की जीत पर भारी पड़ी वैभव सूर्यवंशी की चमक

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के बाद लोगों को कुछ याद रहेगा तो वो हैं वैभव सूर्यवंशी। टीम फाइनल में नहीं पहुंची, लेकिन फाइनल के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी खिलाड़ी की हुई तो वो वैभव थे, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक भरोसा दिया कि वो सुरक्षित हाथों में है।

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में बिहार की टीम होगी या नहीं यह तो वक्त बताएगा, लेकिन 15 साल के सूर्यवंशी ने यह तय कर दिया कि बिना 'बिहारी' के आईपीएल नहीं होगा। वैभव ही नहीं आईपीएल 2026 में बिहार के 8 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। वैभव के अलावा साकिब हुसैन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद इजहार, सार्थक रंजन, मुकेश कुमार और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को जब भी मौका मिला, उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया। आने वाले समय में यह संख्या और भी बढ़ेगी। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की इसलिए हो रही है, क्योंकि उन्होंने ऐसी बैटिंग की जो आज तक आईपीएल इतिहास में किसी ने नहीं की थी।

VAIBHAV SOORYVANSHI.

वैभव सूर्यवंशी (साभार-x)

बहुते संस्कारी और खूब विध्वंसकारी

बीते साल अक्टूबर में मनोज तिवारी ने छठ पर्व और बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक गाना गाया था, गाने के बोल थे, हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी, लेकिन 15 साल के वैभव ने साबित किया कि बिहारी थोड़े नहीं बहुते संस्कारी हैं। इसकी गवाही पूरी दुनिया ने दी जब वैभव पूरे सीजन एक-दम संस्कारी लगे जब उन्होंने सुनील गावस्कर से लेकर हरभजन तक के पैर छूए, लेकिन उनका यह संस्कार तभी तक था जब उनके हाथ में बल्ला नहीं था। बल्ला हाथ में आते ही वैभव विरोधी गेंदबाजों का चीर हरण तक कर दे रहे थे। वैभव ने कमिंस सहित कुल 8 गेंदबाजों को पहली गेंद परछक्का जड़ा। नतीजा आईपीएल 2026 के बाद वैभव का क्रेज इतना बढ़ गया है कि करीब 11 करोड़ बिहारी गर्व से कह रहे हैं कि हां हम बिहारी हैं जी।

End of Feed