डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 14 रनों की अपनी पारी में दो छक्के से रिकॉर्ड बनाया। टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Vaibhav Sooryavanshi: मात्र 15 साल 99 दिन में भारतीय टीम में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में कदम रखते ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 में वह भले ही सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन इस दौरान उन्होंने दो छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। वैभव ने इस दौरान 10 गेंदों का सामना किया और विल जैक्स की फिरकी पर क्रीज से निकलकर शॉट खेलने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर स्टंपिंग का शिकार होने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। सबसे बड़ा संयोग यह है कि आईपीएल में भी अपने पहले मैच में वह स्टंप आउट ही हुए थे।

Vaibhav Sooryavanshi (12)

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- BCCI)

दो छक्कों से बना दिया रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 14 रनों की अपनी पारी में दो छक्के से रिकॉर्ड बनाया। टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में आशीष नेहरा की बराबरी की। आशीष नेहरा ने भी अपनी पहली टी-20 पारी में दो छक्के जड़े थे। इस लिस्ट में ईशान किशन टॉप पर हैं। किशन ने साल 2021 में अपना टी20 डेब्यू करते हुए पहले ही मैच में 4 छक्के जड़े थे। वहीं मुरली विजय, राहुल द्रविड़ और तिलक वर्मा ने अपने पहले टी20 मुकाबले में तीन-तीन छक्के जड़े हैं।

End of Feed