क्रिकेट

डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 14 रनों की अपनी पारी में दो छक्के से रिकॉर्ड बनाया। टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi: मात्र 15 साल 99 दिन में भारतीय टीम में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में कदम रखते ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 में वह भले ही सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन इस दौरान उन्होंने दो छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। वैभव ने इस दौरान 10 गेंदों का सामना किया और विल जैक्स की फिरकी पर क्रीज से निकलकर शॉट खेलने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर स्टंपिंग का शिकार होने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। सबसे बड़ा संयोग यह है कि आईपीएल में भी अपने पहले मैच में वह स्टंप आउट ही हुए थे।

दो छक्कों से बना दिया रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 14 रनों की अपनी पारी में दो छक्के से रिकॉर्ड बनाया। टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में आशीष नेहरा की बराबरी की। आशीष नेहरा ने भी अपनी पहली टी-20 पारी में दो छक्के जड़े थे। इस लिस्ट में ईशान किशन टॉप पर हैं। किशन ने साल 2021 में अपना टी20 डेब्यू करते हुए पहले ही मैच में 4 छक्के जड़े थे। वहीं मुरली विजय, राहुल द्रविड़ और तिलक वर्मा ने अपने पहले टी20 मुकाबले में तीन-तीन छक्के जड़े हैं।

सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने साल 1989 में मात्र 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर देखें तो वैभव भारत के दूसरे सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। भारत की महिला क्रिकेटर गार्गी बैनर्जी ने साल 1978 में 14 साल 165 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article