स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने एडिनबर्ग में हाल ही में समाप्त हुई अपनी सालाना कॉन्फ्रेंस में कुछ बड़े फैसले लिए। इसमें यूएसए क्रिकेट (USAC) और क्रिकेट कनाडा (CC) पर बैन जारी रहेगा। जबकि फ्रांस क्रिकेट को भी नोटिस दिया गया है। वहीं, मॉरीशस को आईसीसी ने एसोसिएट मेंबरशिप दे दी है। मॉरीशस की एंट्री के साथ, ICC की कुल मेंबरशिप 111 हो गई है, जिसमें 12 फुल मेंबर और 99 एसोसिएट मेंबर शामिल हैं। मॉरीशस की आबादी लगभग 13 लाख है।
मॉरीशस बना आईसीसी का एसोसिएट सदस्य। फोटो- X हैंडल
आईसीसी ने यूएसए और कनाडा में एसोसिएशन से जुड़ी स्थिति पर भी लंबी चर्चा की, लेकिन आखिर में वर्ल्ड बॉडी के एडमिनिस्ट्रेटर्स ने बैन बरकरा रखने का फैसला किया। USAC की मेंबरशिप बहाल करने पर लंबी चर्चा हुई क्योंकि, LA28 ओलंपिक अमेरिका में ही आयोजित होगा। हालांकि, फैसला टाल दिया गया है। आईसीसी ने USAC के खराब प्रशासनिक ढांचे और नियमों के लगातार उल्लंघन के कारण सितंबर 2025 में सस्पेंड कर दिया था।
MLC में हो सकती है कनाडा की टीम
वहीं, कनाडा का मामला उतना साफ नहीं है। क्रिकेट कनाडा को जून में सस्पेंड किया था। आईसीसी ने कनाडा को कुछ अंदरूनी मामलों को सुलझाने की बात कही थी। ऐसी भी चर्चा है कि USA की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में कनाडा की एक टीम हो सकती है। आईसीसी इसके विस्तार पर भी नजर बनाए हुए है।
WTC में नहीं बढ़ेगी देशों की संख्या
बड़े फैसलों में यह भी रहा कि अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की टीमों संख्या बढ़ाई जाएगी। यानी कि अभी 9 ही टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच खेले जाएंगे। इसकी लिस्ट में अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड को शामिल करके 12 टीमों तक बढ़ाए जाने की मांग की गई थी। 8 जुलाई को शुरू हुआ यह सालाना कॉन्फ्रेंस शनिवार (11 जुलाई) को खत्म हुआ।
