USA में जन्में बल्लेबाज अमन राव का कमाल, विजय हजारे ट्रॉफी में लगाई ताबड़तोड़ वनडे डबल सेंचुरी

Who Is Aman Rao, Scores Double Century In VHT: भारत के प्रतिष्ठित घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद और बंगाल का मुकाबला एक खिलाड़ी ने दिलचस्प बना दिया। इस मैच में हैदराबाद की तरफ से खेलने उतरे अमेरिका में जन्मे अमन राव ने वनडे दोहरा शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Vijay Hazare Trophy: इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में एक से एक धुरंधर भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहा है। इसी बीच अमेरिका में जन्में अमन राव (Aman Rao) ने बड़े शॉट खेलने के अपने कौशल का शानदार नजारा पेश करते हुए आज विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में नाबाद दोहरा शतक लगा दिया। उनकी इस डबल सेंचुरी से हैदराबाद ने बंगाल के खिलाफ 5 विकेट पर 352 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफलता हासिल की।

Aman Rao Scores Unbeaten Double Hundred In Vijay Hazare Trophy

अमन राव (X/RR/BCCI)

21 वर्षीय बल्लेबाज अमन राव को आईपीएल 2026 के लिए आयोजित हुई खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। उन्होंने लिस्ट ए में अपने तीसरे मैच में ही 109 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 13 छक्के जड़े।

End of Feed