टीम इंडिया के विश्व कप स्टार मोहम्मद शमी को सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 17, 2023, 08:34 PM IST

मोहम्मद शमी को योगी सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। उनके अमरोहा स्थित पैत्रिक गांव में स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू हो चुकी है।

अमरोहा: विश्व कप 2023 में अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद शमी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी की पहल पर शमी के अमरोहा जिले में स्थित पैत्रिक गांव में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है।

Mohammed Shami Yogi Adityanath

मोहम्मद शमी और योगी आदित्यनाथ

अमरोहा के साहसपुर गांव के हैं शमी

अमरोहा के सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों ने जोया विकासखंड़ का भ्रमण किया। साहसपुर गांव में स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन की लताश शुरू कर दी गई है। इसके लिए आलाधिकारियों को आवश्यक निशा-निर्देश दिए गए हैं। शमी का परिवार साहसपुर में ही रहता है। शमी ने यहां एक शानदार फॉर्म हाउस बनवाया है। शमी अपने गांव नियमित तौर पर आते हैं और यहां उन्होंने अपने अभ्यास के लिए पिच भी बनावाई है।

End of Feed