क्रिकेट

कंगारुओं के खिलाफ खिताबी भिड़ंत से पहले सद्गुरु ने दिया टीम इंडिया को विश्व विजय का मंत्र

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 17, 2023, 07:48 PM IST

Sadguru's Success Mantra for Team India ahead of World Cup 2023 Final: सद्गुरु ने विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को जीत का मंत्र दिया है।

Image

क्रिकेट खेलते हुए सद्गुरु( साभार Isha Foundation)

कोयंबटूर: भारतीय क्रिकेट टीम विजय रथ पर सवार होकर विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया का फाइनल में सामना पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में पिछले बार की उपविजेता न्यूजीलैंड को मात दी वहीं ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से रौंदा।

विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 साल बाद आमने सामने होंगी। साल 2003 में खिताबी मुकाबले में सौरव गांगुली की सेना को रिकी पॉन्टिंग की टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में जब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच विश्व विजेता बनने के लिए भिड़ंत होने जा रही है तब सद्गगुरु ने भारतीय टीम को जीत का मंत्र दिया है।

कप जीतने पर नहीं होना चाहिए ध्यान

सद्गुरु ने भारतीय टीम को सलाह देते हुए कहा, वो जानते हैं कि क्रिकेट कैसे खेली जाती है। मैं उन्हें क्या सलाह दूं। कप कैसे जीतें, इसके लिए कहूंगा कि कप जीतने की कोशिश ना करें, केवल गेंद को हिट करें। अगर आप ये सोचेंगे कि 1 अरब लोग कप की बाट जोह रहे हैं तो गेंद निकल जाएगी। अगर आप ये सोचेंगे कि हम अगर जीत गए तो हमारे साथ क्या-क्या शानदार चीजें होंगी। ऐसे में गेंद आपके विकेट बिखेर देगी। इसलिए विश्व कप कैसे जीतना है इस बारे में मत सोचिए। कैसे गेंद पर प्रहार करें और कैसे विरोधी टीम को पटखनी दें इस पर ध्यान दीजिए। बस यही आपको करना है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article