SA vs USA Super-8: बुधवार से सुपर-8 मुकाबलों का आगाज, मेजबान यूएसए के सामने साउथ अफ्रीका की बड़ी चुनौती

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 18, 2024, 09:52 PM IST

SA vs USA Super-8: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 मुकाबलों का आगाज बुधवार से होने वाला है। पहले मुकाबले में यूएसए और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होगी। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका बल्लेबाज और यूएसए गेंदबाजों की लड़ाई देखने को मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुधवार से सुपर-8 मुकाबलों का आगाज
  • पहले मैच में यूएसए के सामने साउथ अफ्रीका
  • एंटिगा में होगा यह मुकाबला

SA vs USA Super-8: दक्षिण अफ्रीका के विश्व स्तरीय बल्लेबाज बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती सुपर आठ मैच में आत्मविश्वास से भरे अमेरिका के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने उतरेंगे तो टीम के पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और उसके गेंदबाजों ने सभी चार मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

यूएसए बनाम साउथ अफ्रीका (साभार-X)

न्यूयॉर्क के चुनौतीपूर्ण विकेट पर तीन मैच और किंग्सटाउन में एक मैच खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक बार भी 120 रन के आंकड़े को पार नहीं किया है।

End of Feed