टीम इंडिया के क्रिकेटर के साथ पूर्व मैनेजर ने की लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 21, 2023, 06:07 PM IST

Cheating with Umesh Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने पूर्व मैनेजर के खिलाफ जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला नागपुर में दर्ज कराया है। जानिए क्या है पूरा मामला?

नागपुर: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। अपने दोस्त और पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे के खिलाफ उमेश यादव ने नागपुर शहर में एफआईआर दर्ज कराई है। नागपुर पुलिस ने बताया है कि उमेश यादव के पूर्व मैनेजर ने उन्हें प्लॉट खरीदने के नाम पर 44 लाख रुपये की ठगी की है। 37 वर्षीय शैलेश ठाकरे को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Umesh-Yadav

उमेश यादव(साभार BCCI)

मैनेजर ने की प्लॉट खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी

भारतीय टीम में चयन के बाद उमेश यादव ने अपने दोस्त शैलेश ठाकरे को 15 जुलाई 2014 को अपना मैनेजर नियुक्त किया था। ठाकरे ने बेहद कम वक्त में उमेश का विश्वास जीत लिया था। वो इसके बाद उमेश यादव के वित्तीय मामले संभालने लगे थे। वो उमेश यादव के बैंक खाते और टैक्स सहित अन्य वित्तीय मामले भी देखने लगे थे।

उमेश ने दिए पैस, अपने नाम पर खरीदा प्लॉट

इसी दौरान ठाकरे ने खाली जगह पर एक प्लॉट देखा और उमेश यादव को बताया कि 44 लाख रुपये में प्लॉट का सौदा हो जाएगा। ऐसे में उमेश ने ठाकरे के खाते में 44 लाख रुपये जमा करा दिए। ठाकरे ने इसके बाद वो प्लॉट अरने नाम पर खरीद लिया। इसके बाद जब उमेश को अपने साथ ठगी की बात पता चली तो उन्होंने अपने नाम उस प्लॉट के ट्रांसफर करने के कहा तो शैलेश ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा ठाकरे ने 44 लाख रुपये वापस करने से इनकार कर दिया।

ऐसे में उमेश यादव ने नागपुर के कोराड़ी में शैलेश ठाकरे द्वारा 44 लाख रुपये की ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

End of Feed