क्रिकेट

IND vs NZ 2nd ODI: मैदान पर घुसा हिटमैन रोहित शर्मा का नन्हा फैन, प्यार से लिपट गया [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 21, 2023, 06:43 PM IST

रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा का एक नन्हा फैन सुरक्षा को धत्ता बताकर मैदान में घुस गया और रोहित से प्यार से लिपट गया।

Image

कप्तान रोहित शर्मा से लिपटा नन्हा फैन(साभार AP)

रायपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कीवी टीम को 108 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा का एक नन्हा फैन मैदान पर सुरक्षा को धत्ता बताकर घुस गया और पिच पर पहुंचकर उनसे लिपट गया।

रोहित ने कड़ाई नहीं बरतने को कहा

जैसे ही रोहित का फैन मैदान पर घुसा उनके पीछे सुरक्षा कर्मी भागे और उन्होंने छलांग लगाकर रोहित से लिपटे उस फैन को पकड़ लिया। ऐसे में रोहित आगे आए उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उस बच्चे के साथ कड़ाई नहीं बरतने को कहा। अपने फेवरेट क्रिकेटर से मिलने की खुशी उस बच्चे के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

रायपुर को दिया पहले मैच में जीत का तोहफा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ। मैच को लेकर स्थानीय प्रशंसकों का उत्साह चरम पर था। रायपुर भारत में अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने वाला 50वां वेन्यू बना। ऐसे में भारतीय टीम ने रायपुर के प्रशंसकों को 8 विकेट के साथ जीत का तोहफा दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंद में 51 रन की पारी खेली और वहीं शुभमन गिल 40 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article