U19 Asia Cup 2025, IND vs UAE: भारत की पहले मुकाबले में यूएई से भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे होंगे आकर्षण का केंद्र

भारत और यूएई की टीमों के बीच अंडर-19 एशिया कप के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भिड़ंत होगी। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की जोड़ी पर होंगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

दुबई: भारत के एशिया कप अंडर-19 अभियान की अगुवाई युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे करेंगे लेकिन सभी का ध्यान इस बात पर भी रहेगा कि क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इन युवा खिलाड़ियों को अपने पाकिस्तानी समकक्षों से हाथ मिलाने की इजाजत देगा या नहीं। मुंबई और चेन्नई सुपरकिंग्स के आक्रामक सलामी बल्लेबाज म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम शुक्रवार को यूएई के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी तो वहीं रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच निश्चित रूप से जूनियर महाद्वीपीय चैंपियनशिप में सबसे अधिक सुर्खियां बटोरेगा जिसे अगले साल की शुरुआत में होने वाले विश्व कप के लिए ड्रेस रिहर्सल के तौर पर देखा जा रहा है।

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी(फोटो क्रेडिट SONY LIV Screen Grab)

पाकिस्तान के खिलाफ जारी रहेगी नो हैंडशेक की नीति?

भारतीय खिलाड़ियों ने भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाते सीनियर पुरुषों के एशिया कप, उसके बाद महिला एकदिवसीय विश्व कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। हालांकि जब अंडर-19 क्रिकेटर्स की बात आती है तो माना जाता है कि आईसीसी भी चाहता है कि राजनीति को इससे दूर रखा जाए और खेल भावना के सामान्य नियमों का पालन किया जाए। मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया,'लड़कों को कुछ नहीं कहा गया है लेकिन जाहिर है कि बीसीसीआई ने अपने मैनेजर आनंद दातार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अब अगर भारतीय लड़के पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाते हैं तो मैच रेफरी को पहले से सूचित करना होगा।' उन्होंने कहा,'हमें पता है कि आईसीसी जूनियर क्रिकेट के मामले में राजनीति को आगे नहीं आने देना चाहता इसलिए यह खराब छवि और जनता की भावना दोनों का मामला है।'

End of Feed