क्रिकेट नहीं भारत के इस खेल के मुरीद हुए बोल्ट, साथी खिलाड़ी को दी खेलने की सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 07:48 PM IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज को कबड्डी बेहद पसंद आई। बोल्ट इस खेल को लेकर इतने फिदा हो गए कि उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को यह खेलने की सलाह भी दे डाली। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, विकेटकीपर टॉम लैथम और मिशेल सेंटनर भारत में हाल ही में संपन्न विश्व कप के दौरान कबड्डी से काफी प्रभावित हुए और उनका मानना है कि टीम के उनके साथी ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और टिम साउदी इसमें ‘रेडर’ और ‘डिफेंडर’ की भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं।

New Zealand

ट्रेंट बोल्ट (साभार-AP)

लैथम ने इस दौरान कबड्डी की तुलना रग्बी से की। रग्बी न्यूजीलैंड में सबसे लोकप्रिय खेल है।

End of Feed