IPL 2024 में जारी है ट्रेविस हेड के बल्ले का तूफान, लखनऊ के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में लगातार रन उगल रहा है। बुधवार को उन्होंने 39 गेंद में 89 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को यादगार और ऐतिहासिक जीत दिलाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेविस हेड बने आईपीएल 2024 में 500+ रन बनाने वाले पहले प्लेयर
  • 11 मैच की 11 पारियों में हेड बना चुके हैं 533 रन
  • इस दौरान उन्होंने जड़े हैं 61 चौके और 31 छक्के

Travis Head: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बल्ले का तूफान आईपीएल 2024 में बदस्तूर जारी है। हेड ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 39 गेंद में नाबाद 89 रन की पारी खेली। हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर महज 9.4 ओवर में जीत के लिए मिले 166 रन के लक्ष्य को 10 विकेट से हासिल करने में अहम भूमिका अदा की। ये आईपीएल इतिहास का सबसे तेज रन चेज हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में 10 ओवर में इतने रन इससे पहले कभी नहीं बने। हेड ने टीम के रिकॉर्ड के साथ-साथ आतिशा पारी के दौरान कुछ व्यक्तिगत रिकॉर्ड और उपलब्धियां हासिल कर लीं।

Travis Head

ट्रेविस हेड(साभार IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 में 500 रन बनाने वाले पहले विदेशी

ट्रेविस हेड अपनी 89 रन की नाबाद आतिशी पारी के दौरान आईपीएल 2024 में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले सीजन के तीसरे और पहले विदेश बल्लेबाज बन गए। हेड ने ये 11 मैच की 11 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 53.30 के औसत और 201.30 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 106 उनका सीजन और आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

End of Feed