Today in World Cup 2023, PAK vs BAN Preview: आज पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच, जानिए क्या कुछ हो सकता है इस मैच से

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2023, 09:25 AM IST

World Cup 2023, PAK vs BAN Preview: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। ये मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच होगा। वैसे वे लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हैं, लेकिन अगर अपने सभी 3 मैच जीतकर 10 अंक कर लें तो कोई करिश्मा उनको आगे ले जा सकता है। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज का विश्व कप 2023 मुकाबला
  • कोलकाता में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टक्कर
  • पाकिस्तान को किसी भी हाल में जीतना होगा मैच

PAK vs BAN Preview Today, World Cup 2023: सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका पाकिस्तान मंगलवार को यहां जब विश्व कप में जूझ रही एक अन्य टीम बांग्लादेश से भिड़ेगा तो करो या मरो के इस मुकाबले में लगातार चार मैच में हार के क्रम को तोड़ने का प्रयास करेगा। पाकिस्तान के चार अंक हैं और वह अब अधिकतम छह अंक और जुटा सकता है जिससे लीग चरण के बाद उसके अधिकतम 10 अंक हो सकते हैं। दो टीम पहले ही 10 या इससे अधिक अंक जुटा चुकी हैं जबकि इनके अलावा तीन और टीम पाकिस्तान से आगे हैं जिससे उसका सेमीफाइनल में जगह बनाना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

सभी टीम से अनुकूल नतीजे मिलने की उम्मीद काफी कम है। साथ ही धीमी शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लय पकड़ ली है जबकि न्यूजीलैंड की टीम भी शानदार फार्म में है। भारत 12 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर चुका है जबकि दक्षिण अफ्रीका के 10 अंक हैं। पाकिस्तान को न सिर्फ अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिससे उसका नेट रन रेट सुधरे जो अभी माइनस 0.205 है। बांग्लादेश के खिलाफ हार 1992 के चैंपियन पाकिस्तान की सभी उम्मीदें खत्म कर देगी।

End of Feed