Today in World Cup 2023, IND vs SL Preview: आज विश्व कप में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, जानिए मैच की सभी जरूरी बातें

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 2, 2023, 10:28 AM IST

World Cup 2023 Today's Match, India vs Sri Lanka Preview: आज विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना सातवां मैच खेलने उतरेगी। उसके सामने होगी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम और उसी वानखेड़े स्टेडियम पर जहां 2011 विश्व कप फाइनल में उसको हराकर भारत ने दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। आज के मुकाबले की जरूरी बातें यहां पर जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • वनडे वर्ल्ड कप 2023 - मैच 33
  • आज का मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच
  • भारत जीता तो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनेगी

Today World Cup Match, IND vs SL Preview: बारह बरस पहले इसी मैदान पर खिताब जीतकर एक अरब देशवासियों को अप्रैल में दीवाली मनाने का मौका देने वाली भारतीय टीम एक बार फिर बृहस्पतिवार को उसी प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका से विश्व कप का लीग मैच खेलेगी तो इस बार मुकाबला निहायत ही बेमेल होगा। विश्व कप 2011 कर फाइनल जहां बराबरी का मुकाबला था , वहीं इस बार की टक्कर बेमेल होगी । तीसरे खिताब की ओर अग्रसर भारतीय टीम जबर्दस्त फॉर्म में है तो श्रीलंका हार दर हार से बेजार है।

लगातार छह मैच जीत चुकी भारतीय टीम को सही मायने में अब तक कोई चुनौती नहीं मिली है । भारत ने हर विभाग में एक चैम्पियन की तरह प्रदर्शन किया है। आत्मविश्वास के उफान का कारण यह भी है कि कठिन हालात से भारत ने वापसी करके जीत दर्ज की है मसलन चेन्नई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच रन पर तीन विकेट गंवाना हो या इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में नौ विकेट पर 229 रन के साधारण स्कोर के बावजूद जीत दर्ज करना हो।

End of Feed