क्या तय हो गई है टी20 विश्व कप की टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने दिया जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 18, 2024, 05:38 PM IST

क्या टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के बाद तय हो गई है। जानिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दिया क्या जवाब?

बेंगलुरू: जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारत की टीम अभी तक तय नहीं है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि उन्हें दस खिलाड़ी पता है जो उस टीम का हिस्सा होंगे। विश्व कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला इस प्रारूप में भारत की आखिरी श्रृंखला थी। इसके जरिये रोहित और विराट कोहली 14 महीने बाद टी20 प्रारूप में लौटे हैं। शिवम दुबे जैसे युवा खिलाड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिसके दम पर भारत ने श्रृंखला 3-0 से जीती।

Rohit Sharma Rinku singh

रोहित शर्मा और रिंकू सिंह

हमारा काम है खिलाड़ियों के सामने स्थिति स्पष्ट रखना

जियो सिनेमा से बातचीत में रोहित ने कहा कि कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी विश्व कप टीम में शायद जगह नहीं बना सकें लेकिन पेशेवर खेल में ऐसा होता है। उन्होंने कहा,'जब हम वनडे विश्व कप खेल रहे थे तब हमने टी20 में कई लड़कों को आजमाया। उन्होंने अच्छा भी खेला लेकिन टीम की घोषणा हुई तो कुछ बाहर रह गए। उनके लिये यह निराशाजनक था लेकिन हमारा काम टीम के सामने हर चीज स्पष्ट रखना है।'

End of Feed