फ्लॉप शोः KL Rahul के बचाव में टीम प्रबंधन दे रहा इस चीज की दुहाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 20, 2023, 07:28 PM IST

KL Rahul, IND vs AUS Test Series: टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और शुभमन गिल जैसे धुरंधर बाहर बैठे हुए हैं। इसको लेकर फैंस में गुस्सा है। यही सवाल जब कप्तान, कोच या टीम प्रबंधन से हो रहे हैं तो कुछ अलग ही तरह के बहाने बताए जा रहे हैं।

लोकेश राहुल लगातार विफलता के बाद भी भारतीय टेस्ट टीम में बने हुए है जिससे टीम प्रबंधन पर उनका जरूरत से ज्यादा साथ देने का आरोप लग रहा है।

Indian team management defend KL Rahul

केएल राहुल (AP)

भारतीय क्रिकेट में इतनी विफलता के बाद भी शायद ही कोई खिलाड़ी इतने लंबे समय तक टीम में बना रहा हो जो काफी हैरान करने वाला मामला है। ऐसे में सवाल उठता है कि राहुल के पास क्या अत्यधिक कौशल है या वह जरूरत से ज्यादा उनका समर्थन किया जा रहा है।

End of Feed