IND vs IRE: टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे की हुई घोषणा, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 28, 2023, 09:14 AM IST

अगस्त में टीम इंडिया 8 टी20 मैच खेलेगी। वेस्टइंडीज दौरे के फौरन बाद टीम आयरलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया 3 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। यह दौरे का पहला मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरे पर सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का आयरलैंड दौरा
  • 3 मैच की टी20 सीरीज
  • सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल आ गया है, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया पहले वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी और उसके फौरन बाद आयरलैंड के दौरे पर 3 मैच की टी20 सीरीज का कार्यक्रम है। इस दौरे की घोषणा आयरलैंड क्रिकेट द्वारा कर दी गई है। पहले कहा जा रहा था कि व्यस्तता को देखते हुए इसे रद्द किया जा सकता है। लेकिन मंगलवार को आयरलैंड क्रिकेट ने इस दौरे पर मुहर लगा दी है।

india tour of ireland

भारत का आयरलैंड दौरा (साभार-Twitter)

3 मैच की टी20 सीरीज

भारतीय टीम आयरलैंड के इस दौरे पर 3 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी, जो 18 अगस्त से 23 अगस्त के बीच खेली जाएगी। यह सीरीज वेस्टइंडीज दौरे के फौरन बाद खेली जाएगी। आपको बता दें कि टीम इंडिया जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी, जहां 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच और 5 टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। इस लिहाज से देखा जाए तो टीम इंडिया अगस्त में 8 टी20 मैच खेलेगी। ये सभी मैच मालहाइड में खेले जाएंगे।

End of Feed