क्रिकेट

T20 World Cup: किसकी लगेगी लॉटरी और किसको करना होगा इंतजार, इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान इस दिन हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक रुप से इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

Image

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप स्क्वॉड (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप का स्क्वॉड
  • इस दिन हो सकता है ऐलान
  • 4 जून को टीम इंडिया खेलेगी पहला मैच

टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार क्रिकेट का यह महाकुंभ वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा। 1 जून से 29 जून के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का स्क्वॉड कैसा होगा?

किस खिलाड़ी को क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ में खेलने का मौका मिलेगा और किसका इंतजार और भी बढ़ जाएगा। इसका जवाब बीसीसीई की उस घोषणा के बाद हो जाएगा जब टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान होगा।

कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?

आईपीएल का 17वां सीजन खेला जा रहा है। इसका फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके ठीक 5 दिन बाद टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के सेलेक्शन की दो तारीख बताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि 30 अप्रैल को या फिर 1 मई को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया जाएगा।

क्या आईपीएल को किया जाएगा कंसिडरआईपीएल का 17वां सीजन चल रहा है। ऐसे में इसे टी20 वर्ल्ड कप टीम के ऑडिशन के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ नए चेहरों ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। हालांकि, आईपीएल से कितने खिलाड़ियों को फायदा होगा ये तो वक्त बताएगा? लेकिन फैंस की मानें तो वह चाहते हैं कि मयंक यादव जैसे युवा स्टार को कंसिडर किया जाना चाहिए। हालांकि इस दावे में ज्यादा सच्चाई नजर नहीं आती है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का संभावित स्क्वॉड-

बैटर- रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल

विकेटकीपर- केएल राहुल, ऋषभ पंत

ऑलराउंडर- शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह,कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज,अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर

End of Article