क्रिकेट

IND v SL: श्रीलंका सीरीज के दौरान रोहित की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है संभावित 15 सदस्यीय वनडे टीम

India vs Sri Lanka, Rohit Sharma Captain: टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी पर कब्जा जमाने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी। वर्ल्ड कप के बाद रोहित और विराट कोहली सहित अन्य सीनियर खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे। विराट कोहली 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वनडे टीम में वापसी करेंगे।

Image

रोहित शर्मा सहित टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी। (फोटो- Rohit Sharma Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे।
  • श्रींलका के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया।
  • विराट कोहली भी वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं।

India vs Sri Lanka, Rohit Sharma Captain: वर्ल्ड चैम्पियन बनन के बाद सात दिन बाद ही टीम इंडिया ने टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी की। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने बड़ी जीत हासिल की और सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, हार्दिक पंड्या सहित अन्य सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इसी सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज टी20 से होगा, जबकि इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होगा।

ऐसा है भारत और श्रीलंका का शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा। इसी तरह दूसरा मुकाबला 28 जुलाई को और टी20 का तीसरा और आखिरी मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा। इसी तरह तीन दिन बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 2 अगस्त को खेला जाएगा, जबकि दूसरा 4 अगस्त को और तीसरा वनडे मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा।

अय्यर-राहुल की हो सकती है टीम में वापसी

करीब छह महीने से टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वनडे टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबला खेला था। वहीं, वनडे की बात करें तो श्रेयस ने 17 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके होम ग्राउंड में मुकाबला खेला था। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल की भी टीम में वापसी हो सकती है। श्रीलंका दौरे पर वे और ऋषभ पंत बतौर टीम में विकेटकीपर शामिल हो सकते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article